चंदौली, जून 23 -- नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत हमीदपुर में रविवार की रात छत पर सो रहा मजदूर नीचे गिर गया। नीचे पिलर की निकली सरिया उसके पीठ में धंस गई जिससे उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय शुशील कुमार पिडखिर, जमालपुर, मिर्जापुर का निवासी था। वह औद्योगिक नगर में काम करता था। रविवार की रात छत पर सो रहा था। किसी काम से उठा और पैर फैलने से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से बगल में पिलर की छड़ धस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सुचना दी। इसके साथ ही पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। मृतक मजदूर था वह औघौगिक क्षेत्र में दिहाड़ी पर मजदूरी का कार्य करता था। ग्राम प्रधान विष्णु यादव के चाचा मोहनदास यादव के मकान में किराए पर रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...