गुड़गांव, दिसम्बर 4 -- गुरुग्राम। एक निर्माणाधीन इमारत पर बुधवार को काम करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। वह राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार को वह अन्य मजदूरों के साथ इमारत की छत पर सरिया पहुंचा रहा था। इसी दौरान अभिषेक ने जैसे ही सरिया पकड़ा, वह इमारत के पास से गुजर रही बिजली की हाई-टेंशन तारों को छू गया। सरिया में करंट फैलने से अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल अभिषेक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...