वाराणसी, दिसम्बर 21 -- वाराणसी। बरेका निवासी सुभाषचंद्र यादव से साइबर ठगों ने सरिया खरीद के नाम पर 3.56 लाख रुपये ऐंठ लिए। सुभाषचंद्र यादव ने मंडुवाडीह पुलिस को बताया कि टाटा स्टील से सरिया खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च किया। एक टोल फ्री नंबर प्रदर्शित हुआ। उस पर संपर्क करने पर फोन रिसीव करने वाले ने खुद को सेल्स मैनेजर बताया। व्हाट्सऐप पर कोटेशन भेजा। विभिन्न मदों में आनलाइन रुपये ले लिये। 15 दिसंबर तक डिलीवरी करने की बात कही थी। इसके बाद भी उसने सरिया नहीं भेजी। नंबर भी बंद बता रहा है। मंडुवाडीह पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...