गिरडीह, फरवरी 25 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार को सरिया के राय तालाब से एक नरकंकाल मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने घटना की पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मछली मारनेवालों को दुर्गंध मिली जिसके बाद इनलोगों ने खोजबीन की तो घने लतों में नरकंकाल दबा हुआ था। सरिया पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर नरकंकाल को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि कंकाल पुरुष का है या महिला का। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग भी तालाब के पास जमा हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...