उरई, अक्टूबर 28 -- उरई। शहर में इस समय नगर पालिका हो या यातायात पुलिस किसी से भी बिना रोक टोक के सरिया, लोहे के पाइप लादकर ई-रिक्शा रोड पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे जाम से राहगीर परेशान हो रहे हैं। इनसे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। जिले में सवारी ई-रिक्शा मालवाहक बन गए हैं। ई-रिक्शा सरिया, पाइप सहित कई तरह का भारी सामान लादकर सड़क पर दौड़ रहे हैं। रामलीला मैदान लोहे के एंगल व सरिया लादकर डीवीसी की ओर जाने वाले रास्ते से निकल जाते हैं। इससे शहर में कोई रोक-टोक कर सके और न उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी प्रमुख स्थानों से ई-रिक्शा माल ढुलाई करते आते-जाते हैं। ई- रिक्शों में चालक सीट के आगे से लेकर कई फीट पीछे तक सरिया, पाइप और लोहे का सामान लादकर निकल रहे हैं। इससे अगल-बगल से निकल रहे राहगीर व अन्य वाहनों को हादसे का खतरा बना रहता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.