गिरडीह, सितम्बर 29 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के पुरनीडीह पंचायत के डकोइया गांव में एक आदिवासी नाबालिग लड़की की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लड़की का शव रविवार सुबह बराकर नदी से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 11 बजे लड़की घर से कुछ दूरी पर स्थित बराकर नदी में कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थी। जब बहुत देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजन उसे ढूंढ़ने लगे। रविवार की दोपहर कुछ लोगो ने नदी किनारे उक्त लड़की के कपड़े पड़े देखे तब उसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एक किलोमीटर दूर से उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, थाना प्रभारी आलोक सिंह, विधायक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.