गिरडीह, जुलाई 23 -- सरिया। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में डीएवी सरिया के बच्चों ने अपना परचम लहराया है। झारखंड जोन में कुल 8 क्लस्टर हैं। डीएवी सरिया क्लस्टर 7 के अंतर्गत है, जिसमें कुल 11 विद्यालय हैं। डीएवी देवघर और सीसीएल गिरिडीह में कबड्डी, खो-खो, शतरंज, योगा, जूडो, कराटे तथा स्वीमिंग बालक तथा बालिका दोनों वर्ग में खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें डीएवी सरिया के बच्चों ने 12 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक सहित ट्रॉफी अपने नाम किया। साथ ही 25-26 जुलाई को भी डीएवी गोड्डा में एथलेटिक्स का आयोजन होना है। यह सभी विजित छात्र- छात्राएं आगे जोनल खेलने के लिए जाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने इस सफलता पर सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी अभिभावकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.