गिरडीह, फरवरी 4 -- सरिया, प्रतिनिधि। बुधवार दोपहर सरिया-धनवार मुख्य मार्ग बागोडीह चौक के नजदीक ट्रैक्टर की चपेट में आने से छोटकी सरिया निवासी सह रिटायर रेलकर्मी चंद्रिका मंडल 70 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल देवकी हॉस्पिटल लेते गए लेकिन डॉक्टर ने भी मौत की पुष्टि कर दी। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भराकर निकल रहे थे। इसी बीच सड़क पर बन रहे नाले के कारण वो गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...