गिरडीह, मार्च 2 -- सरिया, प्रतिनिधि। शनिवार देर रात 12 बजे के करीब सरिया से सटे अछुआटांड़ गांव में 05 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने एक घर से नकदी, जेवरात समेत ढाई लाख की सम्पति लूटकर चलते बने। बताया गया कि गृहस्वामी के पुत्र की शादी थी इसलिए खरीददारी के लिए नगदी रखी हुई थी। लूट के शिकार हुए कृष्णा मंडल के पुत्र जितेंद्र मंडल ने बताया कि शनिवार रात 12 बजे के करीब पांच अपराधी सीढ़ी से नीचे आये उस समय घर में हम दो लोग मेरी मां व मैं खुद था। अपराधियों ने मुझे कवर कर कमरा खुलवाया। इस जगह रखे 01 लाख 74 हजार नगद, 400 ग्राम चांदी एवं 03 ग्राम सोने के जेवर लूट लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देते रहे। चूंकि अभी मेरी शादी सेट हुई है इसलिए सामान की खरीदारी करने के मकसद से घर में नगदी रखी गई थी। उन्होंने बताया कि रात में ही सरिया पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.