मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- करहल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतारा के चक सिकंदरपुर की राशन की दुकान का चुनाव बुधवार को हो गया। पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारियों ने राशन डीलर का चुनाव संपन्न कराया। चुनाव में नौ स्वयं सहायता समूह मैदान में थे। जिनमें भोलेबाबा स्वयं सहायता समूह को राशन डीलर चुना गया। महिलाओं ने समूह अध्यक्ष का डीलर बनने पर स्वागत किया। इससे पहले नौ दिसंबर को चुनाव के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई थी। पतारा पंचायत के चक सिकंदरपुर के राशन डीलर रविंद्र सिंह की चार माह पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद दुकान रिक्त हो गई थी। बीते नौ दिसंबर को भी चुनाव कराया गया था। जिसमें भोलेबाबा समूह फाजिलपुर को डीलर चुना गया। लेकिन इस चुनाव में भ्रष्टाचार की शिकायत हुई तो चुनाव की अगली तारीख 17 दिसंबर तय कर दी गई। बुधवार को चुनाव अधिकारी एडीओ पं...