हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के प्रीत विहार में रहने वाली सरिता की मौत पंखे पर लटने से हुई थी। इसकी पुष्टि मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मृतका के भाई ने गांव के युवक के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी युवक की 12 फरवरी को शादी हुई है। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी कल्लू ने बताया कि उनके पिता श्याम सिंह का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका हैं। सोमवार रात पुलिस से सूचना मिली कि बहन सरिता ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी युवक को काफी बार यहां देखा गया है। उसने दो महीने के लिए मकान किराए के लेने की थी। युवक को काफी बार मकान में अंदर आता जाता देखा गया है। ...