मधुबनी, फरवरी 7 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली में शांतिपूर्ण वातावरण में पैक्स शुक्रवार की देर रात तक चुनाव का मतगणना संपन्न हुआ। खजौली प्रखड के दो पंचायत सरावे एवं चंद्रडीह में पैक्स का चुनाव हुआ था। जिसमें सरावे पंचायत से संतोष कुमार सिंह 277 मतों से पुन: निर्वाचित हुए वहीं चंद्रडीह पंचायत से गणेश मंडल 208 मतों से विजय हुए। बतादें कि सरावे पंचायत में दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिसमें संतोष कुमार सिंह को 512 मत प्राप्त हुए जबकी राजेश कुमार सिह को 235 वोट प्राप्त हुए। आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही चंद्रडीह पंचायत से रामगणेश मंडल को 312 मत मिले वहीं उनके दूसरे उम्मीदवार संतोष कुमार को 104 मत प्राप्त हुए। आठ सदस्य निर्विरोध जीते। मतदान के दौरान निर्वाची पदाधिकारी-सह-बीडीओ लवली कुमारी ने सभी विजय उम्मदवारों को प्रमाण पत्र दिया।...