नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नमो भारत ट्रेनों से सराय काले खां से मेरठ तक का सफर करने का यात्रियों का इंतजार एक सप्ताह में खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को कॉरिडोर के मेरठ खंड, मेरठ मेट्रो के साथ सराय काले खां स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। एनसीआरटीसी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नमो भारत के सराय काले खां स्टेशन को संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर बना यह स्टेशन इस पूरे कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है। नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने पर सराय काले खां स्टेशन मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब बन जाएगा। यहां दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सिटी बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.