नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद रविवार शाम से नमो भारत ट्रेन सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक दौड़ने लगेगी। इस सेवा के शुरू होने से यात्री महज 55 मिनट में दिल्ली से मेरठ तक का आरामदेह सफर कर सकेंगे। नमो भारत के सराय काले खां स्टेशन तक शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से रोजाना काम के सिलसिले में दिल्ली आने वालों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही एम्स दिल्ली और सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में नमो भारत कॉरिडोर के मेरठ खंड, दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। नमो भारत के सराय काले खां तक की सेवा शुरू होने से यह स्टेशन मल्टीमॉडल ट्रांजिट हब बनकर उभरेगा। यहां नमो भारत ट्रेन, दि...