जौनपुर, दिसम्बर 4 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रमेशचंद्र मिश्र और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर क्षेत्र के सराय हरखू रेलवे स्टेशन पर शटल एक्सप्रेस और हरपालगंज (सिंगरामऊ) में मेमों ट्रेन के ठहराव की मांग की। रेल मंत्री को बताया कि वाराणसी से लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके लिए शटल ट्रेन में कोच बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही साथ अमृत भारत योजना में शामिल श्रीकृष्णनगर स्टेशन पर अभी तक काम नहीं शुरू कराया जा सका। इस काम के हो जाने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि हरपालगंज स्टेशन पर मेमो ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। जिसपर उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को निर्देशित किय...