समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के द्वारा नौआचक वार्ड- 7 में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के विभिन्न आयामों जैसे हिमोग्लोबिन जांच, बीपी जांच के साथ-साथ अन्य जांचोंपरांत नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। वहीं महिला एवं किशोरियों को साफ सफाई और सेनेटरी नेपकिन पैड की उपयोगिता पर चर्चा कर जागरूक किया गया। सर्दी ज़ुकाम, बुखार, आंख, कान, नाक, दांत दर्द, जोड़ों का दर्द आदि का दवा भी वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के एएनएम रितु कुमारी, आशा वर्कर पुनम कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा कुमारी, बलराम चौरसिया, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, रविन्द्र पासवान, राजकुम...