समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- सरायरंजन। 136 सरायरंजन विधानसभा में छह नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय में मतदान सामग्री का वितरण किया गया। विधानसभा में कुल 332 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पिंक बूथ दो, युवा बूथ एक, पीडब्लूडी बूथ एक एवं आदर्श बूथ एक बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में छह नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए एआरओ सुनील कुमार एवं महताब अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है। यहां सभी मतदान कर्मी एवं पुलिस बल को बूथों पर ससमय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। मतदान सामग्री वितरण में अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अभिषेक कुमार झा, रविन्द्र कुमार राय, पंकज कुमार चौधरी, शांति भूषण चौधरी, सुबोध कुमार ठाकुर, विप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.