समस्तीपुर, फरवरी 22 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की सूचना पर लोग डरे सहमें हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया की क्षेत्र में महिला एवं पुरूष चोरों ने बच्चा चोरी कर ले जाते हैं। दिन में समान बेचने गांव में घूमते हैं। समान बेचने के बहाने बच्चे को निशाना बनाते है। वहीं बाद में बच्चा चोरी कर ले जाते हैं। तीन दिन पूर्व गंगसारा एवं उदापट्टी गांव में महिला बच्चा चोर बच्चा चोरी करते पकड़ाया था। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गस्ती करने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...