समस्तीपुर, अगस्त 17 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा पंचायत के गंगसारा गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी रंजीत साह (35) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया की युवक सुबह में मछली मारने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में समस्तीपुर भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था वही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.