समस्तीपुर, फरवरी 6 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित एक नर्सिंग होम में बुधवार की रात जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिजनों ने नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान सरायरंजन डीह गांव निवासी बॉबी कुमार की पत्नी सपना देवी (19) के रूप में की गई है। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह नर्सिंग होम में प्रसव के लिए लाया गया था। महिला को समान्य डिलेवरी भी हुआ। डिलेवरी होने के साथ ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होने पर डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को ले जाकर दफना लें, तो हमलोग मृत बच्चे को लेकर चले गए। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को डाक्टर ने अपने ही एंबुलेंस से इलाज के लिए कहीं ले गये इस दौरान महिला की भी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर नर्सिंग होम पर हंगा...