समस्तीपुर, जनवरी 11 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन सरैया मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे घने कोहरे के कारण एक खाली पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हालांकि पिकअप पलटने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिकअप पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस चालक की पहचान और वाहन मालिक की जानकारी जुटाने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...