समस्तीपुर, जनवरी 7 -- सरायरंजन, । मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव में की जा रही विद्युत ऊर्जा की चोरी को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मुसरीघरारी में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता मो. रिजवान कैशर ने प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार की दोपहर चौसीमा गांव निवासी जमाल अहमद के घर में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान पाया गया कि उक्त उपभोक्ता के द्वारा काले रंग के सर्विस तार में मीटर से पहले लाल रंग के सर्विस तार को जोड़कर मीटर बायपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। इससे विभाग को 1 लाख 31 हजार 604 रुपए की क्षति पहुंची है, जबकि उक्त उपभोक्ता के यहां पूर्व का बकाया 10 हजार 924 है। इस तरह कुल 1 लाख 42 हजार 528 रुपए की आर्थिक क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.