समस्तीपुर, जनवरी 11 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक वार्ड 2 में शुक्रवार की शाम 11 हजार बिजली के करंट लगने से एक महिला कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान पवन दास की पत्नी तारा देवी (40) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया की उक्त महिला शाम में बकरी के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान एक पेड़ से 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार सटा हुआ था जिसमें करंट प्रवाहित हो रही थी। चारा काटते हुए उक्त पेड़ में सट गई। पेड़ में सटते ही महिला को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया की देर शाम तक जब वह लौट कर नहीं आई तो परिजन उसे खोजने के लिए निकले। खोजबीन के दौरान महिला उक्त पेड़ के निकट मृत पड़ी थी। उधर, मौत की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पह...