आजमगढ़, दिसम्बर 20 -- सरायमीर। स्थानीय कस्बे में शनिवार की शाम राज्य कर अधिकारी का छापा पड़ने से कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। राज्य कर अधिकारी ने कारोबारियों को चेतावनी दी। राज्य कर अधिकारी रामापति के नेतृत्व में दो सदस्यों की टीम पहुंची थी। सरायमीर कस्बे के न्यू मार्केट, मुख्य मार्ग, मवेशीखाना, खरेवा तिराहे पर कॉस्मेटिक, कपड़ों की दुकान, ज्वेलर्स सहित अन्य दुकानों पर टीम ने जांच की। इस दौरान दुकानों के शटर गिरने लगे। जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। जांच टीम ने जीएसटी खाता का लेखाजोखा मांगा। जांच में अधिकतर व्यापरियों का खाता अधूरा मिलने पर चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...