आजमगढ़, फरवरी 19 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में मां काली की प्रतिमा के साथ गाजे-बाजे के साथ गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ढोल, ताशे और डीजे के धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। श्री जनता बाल समिति हनुमान मंदिर सरायमीर के तत्वाधान में श्री काली माता मंदिर शेरवां के जीर्णोद्धार के बाद प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु बैनर, झंडा लेकर ढोल, ताशे और डीजे पर बज रही भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में गणेश, भैरव, श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती के साथ मां काली की प्रतिमा रथ पर विराजमा...