आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षको और उप निरीक्षको का फेर बदल किया है। सरायमीर थानाध्यक्ष निहारनंदन कुमार को क्राइम ब्रांच में तैनात किये। पुलिस लाइन से भुवनेश्वर कुमार चौबे को सरयमीर का थानाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही सिधारी थाना के अपराध निरीक्षक कमलेश कुमार को क्राइम ब्राच में, क्राइम ब्रांच से निरीक्षक रूद्रभान पांडेय को सिधारी थाना का अपराध निरीक्षक पद पर तैनात किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...