संभल, मार्च 23 -- संभल। संभल अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां 68 तीर्थ और 19 कूप स्थित हैं। जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इन्हीं में से एक सरायतरीन के मोहल्ला दरबार में स्थित रसोदक कूप है। जिसकी रविवार को खुदाई की गई। इस कार्य का निरीक्षण नगर पालिका के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि यह कूप धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से कल्याण होता है और इसका जलपान करने से व्यक्ति में भक्ति और ज्ञान की वृद्धि होती है। इस कूप को पुनः तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकें। उधर ईओ ने नगर पालिका द्वारा मानसून से पूर्व ही शहर में नाले नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, नगर पालिका द्वारा हयातनगर में बीडी रोड पर शौचालय का निर्माण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.