संभल, फरवरी 6 -- सरायतरीन क्षेत्र के मोहल्ला पैठ इतवार में लंबे समय से सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घरों के आगे बनाए गए स्लैब और दुकानों के सामने डाले गए टिनशेड के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी। गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पैठ इतवार मोहल्ले में जेसीबी की मदद से सड़क पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर पालिका की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात सुचारू हो गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी और जाम की समस्या से निजात मिलने क...