धनबाद, जुलाई 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित कुंज विहार कॉलोनी में शनिवार की रात चोर ने बंद घर को निशाना बनाया। व्यवसायी अरविंद कुमार सिंह घर पर ताला लगा कर अपने पैतृक गांव आरा गए हुए हैं। चोर ने ताला तोड़ कर घर से लाखों रुपए के गहने और नगद की चोरी कर ली। रविवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। अरविंद कुमार सिंह ने फोन पर पुलिस को बताया कि 10 दिन पहले वे आरा गए थे। पड़ोसियों ने रविवार की सुबह उन्हें सूचना दी कि उनके घर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। चोर ने घर के अंदर कमरों में सारा सामान बिखेर दिया था। घटना की जानकारी पाकर अरविंद धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं। उनके धनबाद पहुंचने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि चोर उनके घर से क्या-क्या ले गए। शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.