धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद/गांडेय, हिटी सरायढेला कोलाकुसमा बैंक ऑफ इंडिया में 13 मार्च 2019 को हुई 11 लाख रुपए की डकैती के मामले में रविवार को सरायढेला पुलिस ने गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया। ढोल बजाते हुए पुलिस आरोपी समद अंसारी के घर पहुंची। इश्तेहार चिपकाते हुए समद के घरवालों को आरोपी को फौरन सरेंडर कराने का आदेश दिया। अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी ने बताया कि वर्ष सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बैंक आफ इंडिया में डकैती हुई थी। उस मामले में समद अंसारी अप्राथमिक अभियुक्त है। वारंट जारी होने के बावजूद वह सरेंडर नहीं कर रहा है। 30 दिनों में वह कानून के सामने नहीं आता है तो उसके घर पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी। मौके पर सरायढेला थाना के एएसआई अकबर अहमद खान सहित अहिल्यापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.