धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता सरायढ़ेला फीडर का करंट ट्रांसफॉर्मर (सिटी) ब्लास्ट कर गया। इससे कार्मिक नगर, नूतनडीह, सुभाष नगर, मुरली नगर, कोऑपरेटिव कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्र में रह रहे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सरायढेला फीडर के सिटी में दोपहर 12 बजे खराबी आई, जिसकी शाम पांच बजे के बाद मरम्मत कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। बता दें कि एमसीएच सब स्टेशन से यह फीडर निकली है। वहीं लगातार इतनी देर तक बिजली नहीं होने से लोगों को पानी संकट के साथ विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। बिजली कब आएगी, इसकी जानकारी के लिए स्थानीय लोग विभागीय कर्मचारियों को फोन करते रहे। जेई जीवछ कुमार का कहना है कि पीएमसीएच सब स्टेशन के सरायढेला फीडर का सिटी ब्लास्ट होने से क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई। म...