धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद शहर में एक बार फिर से चेन छिनतई करनेवाले सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने सरायढेला के नीलांचल कॉलोनी और पांडरपाला में दो महिलाओं से चेन झपट ली। पांडरपाला रामनगर कॉलोनी निवासी चंदा देवी और कोलाकुसमा हनुमान मंदिर के पास रहने वाली रूपा सिंह के गले से सोने की चेन झपट कर दोनों जगहों पर बाइक सवार बदमाश भाग गए। रूपा सिंह के भाई रवि कुमार सिंह ने सरायढेला और चंदा देवी ने मामले की शिकायत भूली ओपी में की। रवि ने बताया कि वह अपनी बहन रूपा और जूली सिंह के साथ खरीदारी के लिए निकले थे। दोपहर में तीनों पैदल अपने घर आ रहे थे। इसी बीच नीलांचल कॉलोनी में एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के आए और पीछ वाले लड़के ने रूपा के गले से चेन झपट ली। दोनों लड़कों ने हेलमेट पहना था। चेन छिनतई के कारण रूपा का गर्दन पर भी जख्म हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.