सुपौल, फरवरी 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मांगों को लेकर डिमांड डे मनाया गया। इस दौरान ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर निशांत नंद झा ने मांगों से संबंधित बैज लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से ड्यूटी का निष्पादन किया। स्टेशन मास्टर ने अपनी मांगों में डिमांड डे के माध्यम से 12 घंटे के इआई रोस्टर की समाप्ति, नाइट ड्यूटी एलाउंस बिना सीलिंग, व्यस्त स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की तैनाती, पोस्ट क्रिएशन पर लगे बैन को हटाने, छुट्टी एवं रेस्ट के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था तथा पुराने पेंशन लागू करने की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टर जैसे सुरक्षा से जुड़े पद पर अत्यधिक ड्यूटी एवं रेस्ट की कमी को रेल संरक्षा के लिए खतरा बताते हुए...