सराईकेला, फरवरी 25 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले का सदर अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज बनेगा। सरकार ने इसे पीपीपी मोड पर बदलने का निर्णय लिया है। इससे आदिवासी बहुल जिले में स्थानीय युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के द्वार खुलेंगे। यह पहल न केवल जिले की स्वास्थ्य स्थिति को सुधारेगी, बल्कि राज्य को मेडिकल हब बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर बनेगा। केंद्र सरकार की 'पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज स्थापना योजना' के तहत इस परियोजना को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस मॉडल के तहत सरकार भूमि और मौजूदा बुनियादी ढांचा प्रदान करती है, जबकि निजी भागीदार निवेश, शिक्षण और परिचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के ल...