सराईकेला, जनवरी 21 -- सरायकेला । कुदस्साही स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा एंव सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर 3 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है जो आज से कलश यात्रा एंव पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है । कुदरसाही स्थित खरकई नदी से मंदिर प्रांगण तक 11 कलश से जलयात्रा तत्पश्चात पूजन रूद्राभिषेक पाठ आदि का कार्य एवं सध्या 6:00 बजे आरती का कार्यक्रम रखा गया है ।22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से पूजन पाठ रूद्राभिषेक सह अपराह्न 3:00 बजे अग्नि स्थापना एवं हवन तथा संध्या 6:00 बजे आस्ती, तत्पश्चात भजन संध्या का सुन्दर एवं मनमोहक कार्यक्रम। रात्री 9:00 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा ।23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से पूजन पाठ रूद्राभिषेक हवन एवं दोपहर 1...