सराईकेला, जनवरी 12 -- सरायकेला । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर डालसा हॉल सरायकेला में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के दिशा-निर्देश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में, रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के मार्गदर्शन में आयोजित डॉन योजना की सप्ताह भर की गतिविधियों का समापन एक विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ।डालसा सचिव, सरायकेला अनामिका किस्कु ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सप्ताह भर की गतिविधियों का पुनरावलोकन किया और प्रतिभागियों से फीडबैक एवं विचार भी प्राप्त किए। मुख्य एलएडीसीएस दिलीप कुमार शॉ एवं उप मुख्य एलएडीसीएस ने भी सभा को संबोधित क...