सराईकेला, फरवरी 15 -- सरायकेला । नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रविवार को सरायकेला के बाजार परिसर में सैंकडो कार्यकर्ताओ के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाया । दुकान-दुकान जाकर लोगो से मिले तथा एक युवा को समर्थन देने की अपील की । सुमित ने कहा कि अगर जनता उन्हें चुनती है तो वे सरायकेला में विकास की एक नई राह लिखेंगे, लाइब्रेरी से लेकर सड़क, नाली, पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं को जड़ से दूर करेंगे । जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उन्हें नेता के रूप में नहीं बल्कि बेटा के रूप में चुनें। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ राजा सिहंदेव, सुदीप पट्टनायक, बद्री दारोगा, मीनाक्षी पट्टनायक, परशुराम कवि, चिरंजीवी महापात्र, कुश कर, राजीव महापात्र, महापात...