सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला नगर पंचायत में लोकतंत्र के महापर्व की गूंज सुनाई दे रही है। सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। प्रत्याशियों में जहां आत्मविश्वास दिख रहा है, वहीं दिल की धड़कनें भी तेज हैं। क्योंकि जनता की अदालत में उनके भाग्य का फैसला होना है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए मैदान में डटे 7 मुख्य प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशि मैदान में हैं, जिनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी, झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, निर्दलीय राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, जलेश कवि, सनातन मुंडा, प्रदीप कुमार अचार्या तथा सनंद आचार्या शामिल हैं। वहीं, 11 वार्डों के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। *मतदान की व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.