सराईकेला, जनवरी 7 -- सरायकेला, संवाददाता । सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कलाकार मिलन सह वनभोज का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों द्वारा मां झुमकेश्वरी की प्रार्थना से हुई। एसोसिएशन के संरक्षक सह कला के जानकार मनोज चौधरी ने सभी कलाकारों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा, 2026 हमारी विश्व‑ख्याति प्राप्त छऊ कला और कलाकारों के उत्थान का वर्ष होगा। आशा है कलाकारों के दिन जल्दी ही बहुरेंगे। वनभोज के दौरान बाल कलाकारों ने प्रणामी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद राकेश कवि ने आरती नृत्य, आध्यापदो साहू ने चिरकुणी नृत्य और बाबू साहू ने सरायकेला लड्डू का नृत्य कर समां बांध दिया। सभी कलाकारों ने एक स्वर में छऊ कला के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.