रांची, जनवरी 9 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सरायकेला खरसांवा जिले के झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का चांडिल गोलचक्कर से गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे कार से अपहरण कर लिया गया। अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमा में खलबली मच गई। एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर गठित टीम ने सोनाहातू पुलिस के सहयोग से मात्र डेढ़ घंटे में सोनाहातू के कांची नदी पुल से बरामद कर लिया। सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप देर रात झामुमो नेता को ईचागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया। बैद्यनाथ गुरुवार की शाम पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा से श्राद्ध भोज में शामिल होकर कार से अपने घर चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप स्थित वनडीह गांव लौट रहे थे। वह रात में चांडिल गोलचक्कर पहुंचे, वहां कार में सवार पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उतर गए। बैद्यनाथ की कार जैसे चांडिल की ओर बढ़ी कि चार लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.