जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- झारखंड को जल्द ही एक एथेनॉल प्लांट मिलने जा रहा है। सरायकेला थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में प्रस्तावित 40 किलो लीटर प्रतिदिन (केएलडी) क्षमता वाले एथेनॉल संयंत्र को पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। लगभग 1.21 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाली इस परियोजना पर 44 करोड़ खर्च होंगे। इसके शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र में नई औद्योगिक पहचान जुड़ जाएगी और लगभग 1.5 हजार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। चावल-मक्का से एथेनॉल बनेगा। परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट हर दिन 90 मीट्रिक टन टूटे चावल और 102 मीट्रिक टन मक्का का उपयोग करेगा। इनके माध्यम से एथेनॉल तैयार किया जाएगा। उत्पादन प्रक्रिया में एन्जाइम, यीस्ट, एंटीबायोटिक्स, बायोमास या कोयला, यूरिया और स्टेरिलेंट जैसे औद्योगिक पदार्थ भी उपयोग किए जाएंगे। प्लांट को प्रतिदिन 178 किलोलीटर पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.