सराईकेला, फरवरी 21 -- सरायकेला, सवांददाता । नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी के पक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रानी सती मंदिर परिसर में हुंकार भरी। जनसभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं, जिसमें सरायकेला नगर पंचायत का भविष्य भी दांव पर है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि सरायकेला के नवनिर्माण के लिए सुमित को अपना आशीर्वाद दें, ताकि वे लंबित कार्यों को पूरा कर सकें। मुंडा ने स्थानीय सरकार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चाहे दिल्ली की सरकार हो या राज्य की, वहां तक आम जनता की सीधी पहुंच मुश्किल होती है। लेकिन नगर सरकार आपके दरवाजे पर होती है। सरायकेला के विकास ...