सराईकेला, दिसम्बर 23 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले के सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर कोहरे के कारण कार व आयरन ओर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में कार चालक समेत दो की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे सरायकेला थाना क्षेत्र के बड़ा थोलको गांव के पास हुई। कार चालक गुंजन यादव जमशेदपुर के मानगो के रहनेवाले थे। वह मानगो ट्रेलर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे। जबकि मृतक मुख्तार अंसारी मैकेनिक था, वह चांडिल प्रखंड की कपाली बस्ती का था। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि कार जमशेदपुर से चाईबासा कि ओर जा रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। बड़ा थोलको गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे आयरन ओर लदे ट्रक से भीषण टक्कर हो गयी। इसमें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.