सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला बाजार स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में बुधवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। दुकान में आग लगने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। समय रहते दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंच जाने से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार कार्तिक सिंह मोदक रोजाना की तरह आज भी दुकान में झाड़ू लगाकर दुकान के पीछे पत्ते व कागज जला रहे थे। जलाने के बाद वे दुकान के बाहर आ गए। इतने में कुछ देर के बाद दुकान के अंदर से धुंआ उठने लगा। धुंआ देखकर आस-पास के लोग पास ही स्थित चापाकल से बाल्टी में पानी भरकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आगजनी में हुए नु...