सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। इसी कड़ी में सोमवार को डीएसपी प्रदीप उरांव ने नगर पंचायत क्षेत्र के 13 मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।निर्णय के दौरान डीएसपी ने मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल और अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जवानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.