बदायूं, फरवरी 15 -- उझानी। नगर में एक सर्राफ की दुकान पर पहुंचीं दो जालसाज महिलाएं सोने की दो बालियां बदलकर फरार हो गईं। तलाश के दौरान बाजार में मिली एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को नगर के कछला रोड बाजार में रचित वर्मा की सर्राफ की दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। सोने की बालियां खरीदने की बात कही। इस पर सराफ ने ग्राहक समझकर करीब 10 बालियां पसंद करने के लिए काउंटर पर रख दीं। देखने के बाद जालसाज महिलाएं बालियां पसंद न आने की बात कहकर दुकान से निकल आईं। जब सर्राफ ने दो बालियां बदली हुई देखीं तो वह बाजार की ओर दौड़ा, जहां उसे एक महिला मिल गई, जिसे उसने पुलिस के हवाले कर दिया। सर्राफ व्यापारी ने बताया कि महिलाओं ने बड़ी चालाकी से दिखाने के लिए दी गई सोने की बालियां बदलकर नकली बालियां रख दीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.