आगरा, मई 8 -- बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी योगेश चौधरी के यहां लूट और उनकी हत्या किए जाने के विरोध में ग्राम मघटई में प्रधान कौशल अग्रवाल ने बैठक कर हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि इन हत्यारों के कारण गांव की बदनामी हुई है, जबकि ये लोग इस गांव के रहने वाले नहीं हैं। ये लोग बाहर से आए हैं। अग्रवाल ने कहा कि फार्रूख फरार है। पुलिस को उसका जल्द से जल्द एनकाउंटर करना चाहिए। ग्राम प्रधान कौशल अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और गांव के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को न फंसाया जाए। बैठक में सतीश चंद्र शर्मा, अमर सिंह, राजकुमार, पूरन सिंह चौहान, लाखन सिंह, पंचम सिंह, राजू, दीपू, जीतू राजपूत लाल किशन, बबलू वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.