गंगापार, जनवरी 7 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार देर रात घर के पास बाइक खड़ी करते वक्त एक सराफा व्यवसायी के ऊपर एक ज्ञात व तीन अज्ञात आरोपियों ने गाली देते हुए तेजाब से हमला कर दिया। घायल सर्राफ के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के गाड़ीवान मोहल्ला निवासी आनंद केशरी पुत्र बरमदास केशरी ने बुधवार दोपहर थाने में तहरीर दी कि वे सोमवार रात लगभग 11 बजे अपने घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। उसी समय पड़ोस के सराफा व्यवसायी अरविंद सोनी पुत्र प्रेम शंकर सोनी तीन अज्ञात आरोपियों के साथ पहुंचे और गाली देते हुए बगल से दुकान हटाने के लिए कहा। जब आनंद ने दुकान हटाने से इंकार कर दिया, आरोपियों ने साथ लाए तेजाब की बोतल से आनंद के चेहरे पर तेजाब फेंकते हुए कहा कि दुकान नह...