लखनऊ, फरवरी 8 -- बहराइच सराफा मार्केट के व्यवसायी मंथन पालिट का 1.40 करोड़ कीमत का सोना लेकर लखनऊ से उनका दोस्त फरार हो गया। उन्होंने दोस्त को सोना लेने के लिए भेजा था। मंथन पाटिल ने इस संबंध में चौक कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में व्यापारिक लेन-देन की पुष्टि हुई है। पुलिस अन्य बिंदुओं की तफ्तीश कर रही है। व्यापारी मंथन पाटिल बहराइच काजीपुरा के रहने वाले हैं। मंथन ने बताया कि वह सर्राफा कारीगर कमेटी के महामंत्री हैं। वहां एप्पल गोल्ड टंच के नाम से कारोबार है।. छह फरवरी को उन्होंने अपने एक दोस्त को अमीनाबाद सार्राफा बाजार में ब्रजवासी ज्वैलर्स की दुकान से 977 ग्राम सोना लाने के लिए भेजा था। वह ड्राइवर के साथ कार से आया था। यहां से उसने सोना लिया। फिर वह चौक में स्थित न्यू बालाजी सराफ के यहां से कुछ सामान लेने के लिए पहु...