गोंडा, फरवरी 22 -- गोण्डा, संवाददाता। थाना वजीरगंज क्षेत्र में सराफा की दुकान के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर तिजोरी से सोने और चांदी के जेवरात ले जाने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गिरोह ने बस्ती जिले और थाना नवाबगंज क्षेत्र के बालापुर में भी व्यापारीयों को निशाना बनाया था। पुलिस ने गिरोह से चोरी किए गए लगभग 3 किलो सफेद धातु से बने जेवरात, 21 हजार से अधिक रुपये व घटना में प्रयुक्त उपकरण और एक कार बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया 13 फरवरी की रात विकास सोनी पुत्र रामकुमार सोनी निवासी कस्बा व थाना वजीरगंज की दुकान के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर चोरों द्वारा उनकी दुकान में घुसकर अलमारी तोड़कर सोने, चांदी का सारा सामान चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी विनीत जायसवा...